रायपुर/ भारतीय थल सेना द्वारा दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में 3 से 12 मार्च तक सेना की भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में राज्य के 28 जिलों के लगभग 40 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए प्रत्याशियों से चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जारी असिम्पटिक प्रमाण पत्र लाने कहा गया है। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा रैली में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवास, भोजन की व्यवस्था की जायेगी। थल सेना भर्ती रैली में भाग लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज में लेजर…
Read MoreDay: February 25, 2021
छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास कार्यालयों में शिकायत पेटी लगाना अनिवार्य: डॉ. किरणमयी नायक
रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बुधवार को शाम 4 से 6 बजे तक लोक सेवा केन्द्र, कलेक्टर परिसर रायपुर में राज्य के सभी जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियों, नवा विहान के जिला संरक्षण अधिकारियों एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के केन्द्र प्रशासकों तथा कांउसलर को विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक निर्देष दिए गए। डॉ. नायक ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके हितों की देखभाल व उनका संरक्षण करने, महिलाओं के प्रति भेदभाव व्यवस्था को समाप्त करने,…
Read Moreकोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए विकास उपाध्याय ने कहा जंग अभी बाकी है
रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने बढ़ते कोरोना मामले को लेकर कहा, जंग अभी बाकी है। ज्ञातव्य हो कि विकास उपाध्याय एक मात्र जनप्रतिनिधि हैं जो कोरोना संक्रमण के चरम समय में सार्वजनिक तौर पर लोगों के बीच बचाव को लेकर लंबे समय तक काम किए हैं। उन्होंने आज कहा, जब तक पूरे विश्व से कोरोना समाप्त नहीं हो जाता, तब तक हम ये नहीं कह सकते कि सफल हो गए हैं। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ बायो साईन्स काफी कारगर साबित हुई है, परन्तु जब तक…
Read MoreBreaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कैबिनेट की बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हुई है। मुख्यमंत्री बघेल विधानसभा के समिति कक्ष में कैबिनेट की बैठक ले रहे हैं।
Read Moreप्रदेश में ट्रेन मे यात्रा कर रही महिला से रेप की कोशिश, सेना का जवान गिरफ्तार
डिब्रूगढ़। असम के डिब्रूगढ़से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ राजधानी एक्सप्रेस में सवार महिला के साथ सेना के एक जवान ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता की शिकायत पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पौने एक बजे ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ ने महिला की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जीआरपी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 02423 अप राजधानी एक्सप्रेस के बी 8…
Read Moreरायपुर की नायब तहसीलदार होगी ज्योति सिंह.. कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने नायब तहसीलदार को तहसील कार्यालय में पदस्थ किया है। उन्होंने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रशासनिक आधार पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार ज्योति सिंह को तहसील कार्यालय में पदस्थ किया है। इससे पहले नायब तहसीलदार ज्योति सिंह नजूल शाखा में पदस्थ रहीं।
Read Moreराजधानी में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वदेशी मेले के ब्रोशर का किया विमोचन
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में स्वदेशी जागरण फाउण्डेशन रायपुर के मेला संयोजक प्रवीण मैशरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वदेशी मेले के ब्रोशर का विमाचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को रायपुर में 26 फरवरी से 04 मार्च 2021 तक आयोजित स्वदेशी मेला के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर विवेक बर्धन, कन्हैया महतो, प्रवीण देवड़ा, राजियान ध्रुव, अमर बंसल, श्रीमती शीला वर्मा, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, श्रीमती सुनीता चंसोरिया, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सुब्रत चाकी एवं आशु चन्द्रवंशी उपस्थित थे।…
Read Moreछत्तीसगढ़ के इस एयरपोर्ट में का आज से ट्रायल शुरू, 1 मार्च से शुरू हो जाएंगी उड़ान…
बिलासपुर। 1 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली, जबलपुर, प्रयागराज के लिए हवाई सुविधा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर बिलासा एयरपोर्ट पर तैयारी तेजी से चल रही है। आज एयरपोर्ट का ट्रायल लैंडिंग किया जाएगा। इसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1 मार्च से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू किए जाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब बिलासपुर से विमान सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर…
Read Moreराजधानी में आज फिर बढ़ गए LPG गैस के दाम, जाने कितना हुआ महंगा
नई दिल्ली। भारत में गैस के दाम में रोजाना बदलाव देखे जा रहे है। अब तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर (Gas Cylinder Price) की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम…
Read MoreCM भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर जताया गहरा दुःख
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में बुधवार को हुई दो जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया।उन्होंने जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बुधवार को नारायणपुर जिले के सोनपुर के पास नारायणपुर निवासी, डीआरजी के जवान कनेर उसेंडी नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इसके साथ ही एक अन्य घटना में सोनपुर से 30 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र बॉर्डर के पास आई.ई.डी. ब्लास्ट में तमिलनाडू निवासी आईटीबीपी के जवान एन बालाचामी शहीद हो गए थे।
Read More